रिपोर्टर ✒️ गजेंद्र जायसवाल
विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक राखियां, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
सिरगिट्टी, बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल, सिरगिट्टी में विद्यार्थियों द्वारा हर्षोल्लास और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के साथ भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं और राखी सजावट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्राचार्य निलेश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पर्व बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के विजेता
नर्सरी से केजी-2:
प्रथम – विदिशा धुरी
द्वितीय – श्रेयांश झा
तृतीय – परिधि केवट
कक्षा 1वीं से 5वीं:
प्रथम – नीती सोनी
द्वितीय – रिवांश
तृतीय – जय यादव
कक्षा 6वीं से 12वीं:
प्रथम – ओम मिश्रा
द्वितीय – वैभव केवट
तृतीय – संजना यादव
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन की भावना और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक नजर आई। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, भाई-बहन के प्रेम और सभी के लिए मंगलकामनाओं के साथ हुआ।