ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने का फरार आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग । क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के फरार आरोपी को एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में पूर्व में बारह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत माह 22 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि असरफ नगर तकियापारा दुर्ग स्थित सोहेल अहमद खान के मकान में भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन रूपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही कर सोहेल अहमद खान एवं संतोष कुमार गोंड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने तथा हार-जीत पर रूपये-पैसे का दांव लगाने की जानकारी सामने आई। मौके से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने में प्रयुक्त 01 लैपटॉप , 01 एलईडी टीवी , 04 मोबाइल फोन , 01 डीवीआर , 04 मोबाइल चार्जर , जियो सेटअप बॉक्स एवं वाई-फाई उपकरण , एक कॉपी , डाटपेन तथा नगदी रकम 5,000 रुपये सहित कुल 2,70,500 रुपये की सामाग्री जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 90/2026, धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों सोहेब अख्तर , साहिल उर्फ सोनू , विजेन्द्र कुमार , मनय बोथरा , राहुल रंगवानी , संदीप कापसे , अमान अली , हुसैन अली , सोविंद यादव एवं जुनैद रज्जा सहित अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।प्रकरण में फरार आरोपी उमेश भगत उर्फ अंकल की लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध में संलिप्तता स्वीकार किये जाने पर आरोपी की निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

उमेश भगत उर्फ अंकल, ; निवासी प्रगति नगर रिसाली , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन सट्टा , जुआ अथवा अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त ना हों। किसी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित किये जाने या उसमें लोगों को जोड़ने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!