एनएमडीसी बचेली में सतर्कता जागरुकता अभियान का शुभारंभ

दंतेवाड़ा । केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के निर्देशों के अनुपालन में एनएमडीसी लिमिटेड के BIOM बचेली परिसर में सतर्कता जागरुकता अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। अभियान का आयोजन 17 अगस्त 2026 से 16 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है।

वर्ष 2026 के लिए अभियान का विषय “Probity for Prosperity” (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) है। अभियान के अंतर्गत केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा चिन्हित पांच प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनमें लंबित शिकायतों का निपटान, लंबित मामलों का निपटान, क्षमता निर्माण, डिजिटल पहल तथा अनुबंध प्रबंधन शामिल हैं।

अभियान के अंतर्गत क्षमता निर्माण गतिविधियों की शुरुआत करते हुए 19 अगस्त 2026 को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) की नई सुविधाओं एवं कार्यात्मकताओं पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों को GeM पोर्टल की नवीनतम सुविधाओं एवं कार्यप्रणालियों से अवगत कराया गया। इस पहल का उद्देश्य था अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाना तथा सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं दक्षता को और सुदृढ़ करना।

BIOM बचेली परिसर का सतर्कता विभाग अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप निवारक सतर्कता, पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!