मुनाफा का झांसा देकरदो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग । शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों को निवेश के लिये प्रेरित कर दो करोड़ रूपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर उम्र 56 वर्ष निवासी प्रेम सागर चौक , वार्ड क्रमांक 06 , बैगापारा दुर्ग द्वारा सिटी कोतवाली थाना में उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपी प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल दस सदस्यों को निवेश के लिये प्रेरित किया। आरोपी द्वारा विगत वर्ष 24 नवम्बर 2021 से 13 जनवरी 2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाये गये। इनमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किये गये, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किये गये। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किये जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी की त्वरित पतासाजी , गिरफ्तारी तथा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

प्रकाश सिन्हा उम्र 32 वर्ष निवासी – अमलेश्वर , तहसील – भिलाई-03 , जिला – दुर्ग। हाल ग्राम – कोनार (मुलमुला) जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।

जप्त सामग्री

आरोपी का एक मोबाइल फोन।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शेयर ट्रेडिंग , ऑनलाइन निवेश अथवा किसी भी वित्तीय योजना में निवेश करने से पूर्व संबंधित कंपनी एवं व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन राशि ट्रांसफर ना करें तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!