किराये की ट्रैक्टर-ट्रॉली दूसरे को बेचने के दो आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने और दूसरे व्यक्ति को बेचकर करीब नौ लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के दो शातिर आरोपियों को थाना बलौदा पुलिस ने घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी विमलेश कुमार अहिर निवासी खिसोरा द्वारा थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि विगत माह 24 जुलाई को सन्नी लाल पाटले एवं राहुल कुमार खाण्डे उसके घर पहुंचे और स्वयं को जियो कंपनी का सुपरवाइजर बताते हुये दो ट्रैक्टर- ट्रॉली किराये पर लेने की बात कही। आरोपियों ने दोनों ट्रैक्टरों का किराया तीस – तीस हजार रुपये देने का झांसा देकर प्रार्थी के दो ट्रैक्टर एवं ट्रॉलियां अपने साथ ले गये। बाद में आरोपियों ने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति के पास करीब दो लाख रुपये में बेच दिया तथा प्राप्त रकम में से पचास हजार रूपये खर्च कर दिये। इस प्रकार प्रार्थी के साथ करीब नौ लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 407/2026 धारा 318(4) , 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी अपने-अपने निवास पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने तथा उन्हें दूसरे व्यक्ति को बेचने की बात स्वीकार की। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना बलौदा पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा , सउनि रामदुलार साहू , कौशल सिदार , प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार , महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को , आरक्षक रज्जू रात्रे , संदीप सोनंत , जयराम बिझवार एवं संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण –

सन्नी लाल पाटले उम्र 35 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 03 बम्हनीन , थाना – अकलतरा और राहुल कुमार खाण्डे उम्र 24 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 05 खम्हरिया।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!