अवैध नशीली दवाई बिक्री करने के दो आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टेशन मरोदा , शिवपारा क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाईयों की बिक्री करने के दो आरोपियों को घेराबंदी कर थाना नेवई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वतंत्र गवाहों को तलब कर पुलिस टीम स्टेशन मरोदा , शिवपारा स्थित शीतला तालाब के पास पहुंची। मौके पर घेराबंदी कर भोजराज मारकण्डे उर्फ भोजू एवं चंद्रशेखर साहू उर्फ शेखर साहू को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 80 नग नीले रंग की SPASMO Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules बरामद हुईं। बरामद नशीली कैप्सूल के संबंध में आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से बिक्री रकम एवं 02 मोबाइल फोन भी जप्त किये गये। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नेवई पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अपराध क्रमांक 637/2026 धारा 22(बी) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना नेवई से निरीक्षक अनिल कुमार साहू , प्रशिक्षु उप निरीक्षक भाग्यश्री ध्रुव , प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह , आरक्षक रवि बिसाई , प्यारे लाल साहू , विजय कुर्रे , नारायण लाल ठाकुर एवं देव प्रकाश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण –

भोजराज मारकण्डे उर्फ भोजू उम्र 36 वर्ष निवासी – शिवपारा वार्ड क्रमांक 16 , जैतखाम के पास ग्राम पुरई , थाना – उतई , जिला दुर्ग और चंद्रशेखर साहू उर्फ शेखर साहू उम्र 32 वर्ष निवासी – शिवपारा , लेमन किराना दुकान के पास , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामाग्री –

कुल 80 नग नीले रंग की SPASMO Dicyclomine HCl , Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules कुल वजन 48 ग्राम , नशीली कैप्सूल की बिक्री से प्राप्त 6080 रुपये नगद और 02 नग मोबाइल फोन।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाईयों एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री या परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!