भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान कांग्रेस की अंतर्कलह और संगठनात्मक पतन की खुली स्वीकारोक्ति
“जो पार्टी अपने युवा संगठन को एकजुट नहीं रख सकती, वह युवाओं का नेतृत्व करने का दावा कैसे कर सकती है?”
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के युवक कांग्रेस के चुनावों को लेकर बयान पर कड़ा कटाक्ष करते हुए कहा है कि यूथ कांग्रेस के तथाकथित आंतरिक चुनाव ने पार्टी की संगठनात्मक दुर्गति, गुटबाजी और बिखराव की पोल खोलकर रख दी है। युवा कांग्रेस चुनाव में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे ने भी नामांकन दाखिल किया था लेकिन आयु अधिक होने की वजह से उनका नामांकन रद्द हो गया था कहीं इसी के चलते अमरजीत भगत खीज निकालने के लिए तो नहीं बोल रहे हैं। श्री टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता खुद यह स्वीकार कर रहे हैं कि यूथ कांग्रेस चुनावों के कारण पार्टी में खेमेबाजी, सिरफुटौव्वल और खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
















