माता कर्मा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं ने गीत, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
मुंगेली। महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ मुंगेली के तत्वावधान में 23 अगस्त को सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद समाज की मातृशक्तियों ने गीत, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया।
सावन मिलन के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरण साहू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सभापति जिला पंचायत अंबालिका साहू, पूर्व सभापति दुर्गा साहू, खोड़बहरीन साहू, जनपद सभापति, तहसील उपाध्यक्ष जानकी साहू सहित भगवती साहू, आशा साहू, सरोजिनी साहू, मीना साहू, सविता साहू, भुवनेश्वरी साहू, सरिता साहू, मंजू साहू, सुनीता साहू, अहिल्या साहू, मीरा देवी साहू, निर्मला साहू, संगीता साहू, पार्षद मिली साहू, लक्ष्मी साहू, गोमती साहू, माया साहू, गोदेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू, ममता साहू सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष पुहुप राम साहू एवं संरक्षक बलदाऊ साहू ने संबोधित किया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरण साहू ने कहा कि यह पहला प्रयास है, आगे इसे और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा साहू ने किया।