अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

मुंगेली । अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली के तत्वावधान में होटल कस्तुरी में सावन उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन हर्षोल्लास और उमंग के साथ किया गया। सावन की हरियाली, श्रृंगार और पारंपरिक उल्लास से सराबोर इस आयोजन में समाज की बड़ी संख्या में बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान गीत, संगीत, नृत्य, कैटवॉक एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुषमा श्रीकांत पाण्डेय ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा आशीष तिवारी रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्नेहिल पाण्डेय, श्रीमती विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला, श्रीमती चंद्रकांता प्रभात तिवारी, श्रीमती सुधा रानी शर्मा एवं श्रीमती गिरिजा छत्रपाल उपाध्याय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बहनों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा, कला, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। सावन के पारंपरिक रंग को जीवंत करते हुए प्रतिभागियों ने गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संचालन श्रीमती प्रीति शर्मा एवं कल्पना मिश्रा के द्वारा किया गया

प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में श्रीमती रितु पाण्डेय, श्रीमतीशोभा किरण शुक्ला एवं श्रीमती रूपरेखा शर्मा शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की प्रस्तुति, प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

गीत प्रतियोगिता में
प्रथम — मीनाक्षी उपाध्याय
द्वितीय — यामिनी मिश्रा
तृतीय — दुर्गा शर्मा

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में
प्रथम — सोमी पाण्डेय
द्वितीय — प्रियंका पाण्डेय
तृतीय — आँचल पाण्डेय

कैटवॉक प्रतियोगिता में
प्रथम — प्रीति शर्मा
द्वितीय — शैल दीवान एवं रितु अवनीश तिवारी
तृतीय — शैल शर्मा एवं रंजिता उपाध्याय

एकल नृत्य प्रतियोगिता में
प्रथम — अमिता मिश्रा
द्वितीय — अनीता तिवारी एवं यामिनी मिश्रा
तृतीय — संगीता पांडेय

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में
प्रथम — स्वाति पाण्डेय एवं मीनाक्षी पाण्डेय
द्वितीय — अनीता तिवारी एवं अनीता शुक्ला

भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम — श्रीमती रानी मिश्रा

विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक उत्सव की खूबसूरती को गीत, नृत्य, श्रृंगार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा।

इस आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के प्रदेश महासचिव एवं सर्व ब्राह्मण समाज की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुला शर्मा, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पाठक, सचिव श्रीमती कल्पना मिश्रा एवं श्रीमती रश्मि तिवारी की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनके समर्पित प्रयासों और सहयोग से सावन उत्सव को भव्य एवं यादगार स्वरूप मिला।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी देते हैं। सावन उत्सव के माध्यम से परंपरा, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला।

अंत में समिति की ओर से श्रीमती उर्वशी पाठक जी ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागी बहनों एवं आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों के प्रति श्रीमती उर्वशी पाठक ने आभार व्यक्त किया गया।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!