दुर्ग पुलिस ने एक ही दिन में 101 लंबित वारंटियों को कराया जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया कि गत दिवस 29 अगस्त को दुर्ग पुलिस द्वारा लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली के लिये विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसीसीयू एवं जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ कार्यवाही की। पुलिस टीमों ने वारंटियों की तलाश के लिये उपलब्ध न्यायालयीन अभिलेखों एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुये उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्यवाही के दौरान मारपीट , चाकूबाजी , आर्म्स एक्ट , आबकारी अधिनियम , एनआई एक्ट एवं अन्य अपराधों से संबंधित लंबित वारंटों की तामिली की गई। विशेष अभियान के दौरान कुल 101 वारंट तामिल किये गये तथा संबंधित वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालयीन आदेश के अनुसार जेल भेजा गया। अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा लगातार समन्वय एवं फील्ड स्तर पर प्रयास किये गये। यह अभियान विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी लंबित वारंटों की तामिली से संबंधित है। वारंट अलग-अलग अपराधों एवं प्रकरणों से संबंधित है। इस कार्यवाही का उद्देश्य लम्बे समय से लंबित न्यायालयीन वारंटों की प्रभावी तामिली सुनिश्चित करना तथा न्यायालयीन प्रक्रिया को गति देना रहा। पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों की जानकारी का परीक्षण कर उनके संभावित निवास एवं ठिकानों की लगातार पतासाजी की गई और उपलब्ध सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई।

थाना वार वारंट तामिली

थाना दुर्ग से 23 , थाना छावनी 15 , थाना मोहन नगर 10 , थाना खुर्सीपार 09 , थाना कुम्हारी 03 , थाना भिलाई भट्टी 06 , थाना भिलाई नगर 03 , थाना पद्मनाभपुर 04 ,थाना पुरानी भिलाई 06 ,थाना सुपेला/चौकी स्मृति नगर 04 , थाना उतई 04 , थाना वैशाली नगर 01, थाना जामुल 03 , थाना नंदिनी नगर 02 और थाना नेवई 06 वारंटी शामिल है।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू तथा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वारंटियों की पतासाजी , सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिये संयुक्त रूप से कार्य किया गया। थाना-वार उपलब्ध सूची में दुर्ग , छावनी , मोहन नगर , खुर्सीपार , कुम्हारी , भिलाई भट्टी , भिलाई नगर , पद्मनाभपुर , पुरानी भिलाई , सुपेला , उतई , वैशाली नगर , जामुल , नंदिनी नगर एवं नेवई थाना क्षेत्रों की कार्यवाही दर्ज है।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि न्यायालयीन प्रकरणों में न्यायालय के निर्देशों का पालन करें। न्यायालय द्वारा जारी वारंट अथवा अन्य वैधानिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास ना करें। किसी व्यक्ति के संबंध में न्यायालयीन वारंट या अपराध से संबंधित जानकारी होने पर पुलिस को सूचना देकर कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।

देखिए वीडियो 👇

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!