महादेव सट्टा ऐप अवैध है तो बंद क्यों नहीं?जीएसटी नोटिस देकर भाजपा सरकार ने सट्टेबाजी को वैध कर दिया क्या?

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप को लेकर भाजपा सरकार देश और प्रदेश की जनता को स्पष्ट करे कि महादेव सट्टा ऐप वैध है या अवैध? अगर यह अवैध है तो फिर इस पर पूरी तरह प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा रहा है? और अगर अवैध कारोबार करने वाले ऐप संचालकों को जीएसटी वसूली की नोटिस दी जा रही है, तो सरकार बताए कि क्या टैक्स की नोटिस देकर सट्टेबाजी के अवैध कारोबार को वैधता का प्रमाणपत्र दिया जा रहा है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक तरफ सरकार महादेव सट्टा ऐप को अवैध बताती है, दूसरी तरफ उसके कारोबार पर जीएसटी की गणना और वसूली का नोटिस जारी करती है। यह दोहरा रवैया देश की जनता की समझ से परे है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सट्टा बंद करना चाहती है या सट्टे से टैक्स वसूल कर उसे चलने देना चाहती है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप के नेटवर्क के माध्यम से ऑनलाइन बैटिंग और मनी गेमिंग का कारोबार चलने की जानकारी जांच एजेंसियों को है। गोल्ड 365, लेजर 247, 11 एक्सप्ले, बेटबुक 247, सिल्वर एक्सचेंज, क्रिकेट बेट 9 और स्काई एक्सचेंज जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस सहित विभिन्न खेलों पर कथित रूप से करोड़ों रुपये का दांव लगाया जाता है। जब जांच एजेंसियों और सरकार को इस पूरे नेटवर्क की जानकारी है, तो फिर इसे जड़ से खत्म करने के लिए निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि महादेव सट्टा ऐप अवैध है और इसके माध्यम से 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का दावा किया गया है, तो सरकार बताए कि इस कथित अवैध कारोबार से जुड़ी रकम की जब्ती और संपत्तियों पर कार्रवाई कितनी हुई? अवैध कारोबार को रोकने के बजाय जीएसटी नोटिस भेजना किस नीति का हिस्सा है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार से पूछा कि क्या अब देश-प्रदेश में नया नियम बन गया है कि सट्टा चलाओ, टैक्स भरो और कारोबार जारी रखो? क्या इसी तर्ज पर अवैध सट्टा-पट्टी, नशीले पदार्थों की तस्करी, रेत तस्करी और गांजा तस्करी करने वालों से भी जीएसटी वसूल कर उन्हें कारोबार की अनुमति दे दी जाएगी?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर दिखाई दे रहा है। जनता जानना चाहती है कि महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ सरकार की वास्तविक नीति क्या है? अगर ऐप अवैध है तो तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाकर उसके नेटवर्क, संचालकों, एजेंटों और अवैध धन पर कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप पर कार्रवाई के नाम पर केवल बयानबाजी और नोटिसबाजी बंद होनी चाहिए। सरकार को जनता के सामने जवाब देना होगा कि करोड़ों-अरबों रुपये के इस कथित सट्टा कारोबार पर अब तक प्रभावी रोक क्यों नहीं लगी?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार स्पष्ट करे महादेव सट्टा ऐप अवैध है तो बंद क्यों नहीं हो रहा और अगर अवैध नहीं है तो फिर जनता को गुमराह क्यों किया जा रहा है?महादेव सट्टा ऐप सहित सभी ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी ऐप पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!