चक्रधर समारोह भरतनाट्यम में बाल बहनों ने मोहा मन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायगढ़ । प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह के तीसरे दिन रायगढ़ की बाल भरतनाट्यम नृत्यांगना अक्षीका नायक और अक्षीमा नायक ने आज अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति , लयबद्ध पदचाप और आकर्षक नृत्याभिव्यक्ति से दर्शकों का मन मोह लिया। बहुत कम उम्र से ही भरतनाट्यम की साधना कर रही दोनो बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर कला जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इन्हें अब तक कला के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात इनके अभिभावक श्रीमति शर्मिला नायक ने मीडिया से चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि अक्षिका नायक (तेरह वर्षीया) और अक्षिमा नायक (नौ वर्षीया) के पिता डॉ. शिव कुमार नायक (नेत्र रोग विशेषज्ञ , सिद्धेश्वर हॉस्पिटल रायगढ़) और माता आराधना नायक कुशल गृहणी हैं। इनके दोनो बच्चे ओ पी जिंदल स्कूल रायगढ़ में अध्ययनरत हैं और भरतनाट्यम 2023 सितंबर से शुरू कर प्रथम स्टेज 2023 मधु गुंजन समूह में ही प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं। इसके अलावा अक्षीका नायक को देशराज 2023 , मधु गुंजन 2024 , नृत्यपासना 2024 , मधु गुंजन श्रृंगार 2024 , कौशल महोत्सव 2025 रायपुर (दुर्ग) के साथ-साथ योग , ड्राइंग पेंटिंग में लगातार चार बार गोल्ड मेडलिस्ट , स्कूल में भी आर्ट एंड क्राफ्ट में दो बार प्रथम स्थान पर रही है। वहीं अक्षीमा नायक मधु गुंजन 2024 , नृत्यपासना 2024 , मधु गुंजन सतरंगा 2025 , कौशल महोत्सव 2025 रायपुर दुर्ग के साथ साथ ड्राइंग पेंटिंग में भी लगातार दो बार गोल्ड मेडलिस्ट , योग में भी सबसे कम उम्र में बहुत कठिन आसन के अभ्यास और सार्वजनिक उत्सव में बहुत बेहतरीन प्रदर्शन कर लगातार तीन साल से प्रथम स्थान रही है। आज हुये भरतनाट्यम समूह में इन दोनो बच्चों के अलावा लिप्सा , क्रिशा , अहाना , सिद्धि , रिद्धि , कृतिका , अद्वितीय , समीक्षा , मारिषा , इशिका , क्रिस्टी और आद्या ने भी शानदार प्रदर्शन किये।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!