बिलासपुर । छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज, पंजीयन क्रमांक 82 के प्रांतीय अध्यक्ष पुनीत राम सेन जी के निर्देशानुसार मंगलवार को सर्व सेन समाज जिला बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव के नाम कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन समाज से संबंधित कथन/लोकोक्ति के कथित आपत्तिजनक एवं अनुचित प्रयोग को लेकर समाज की आपत्ति दर्ज कराई गई। समाज के पदाधिकारियों ने उक्त मामले की उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर सर्व सेन समाज बिलासपुर के संरक्षक राजेश श्रीवास, अमित श्रीवास, चित्रकांत श्रीवास, बी. संतन श्रीवास, सुरेंद्र सेन, जिलाध्यक्ष आनंद श्रीवास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन श्रीवास, महासचिव राधेश्याम श्रीवास, ओमकार श्रीवास, सचिव भोला श्रीवास, देवेंद्र श्रीवास, कोषाध्यक्ष आकाश श्रीवास, संगठन सचिव घनश्याम श्रीवास, सुनील श्रीवास, राजकिशोर श्रीवास, कमल श्रीवास, मीडिया प्रभारी आनंद श्रीवास सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
सर्व सेन समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की गरिमा एवं सम्मान से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार करते समय भाषा एवं सामाजिक संदर्भों को लेकर विशेष सावधानी बरते जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।