मुंगेली जिले में जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में 1 नवंबर 2026 से 5 नवंबर 2026 तक जिले के 5 थाना क्षेत्रों में कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस ने 37 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,540 रुपये नगद, ताश की पत्तियां और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।

5 थाना क्षेत्रों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई:
Bullet थाना पथरिया: ग्राम छिन्दभोग में जुआ खेलते हुए साधेराम राजपूत, सत्या पाटले, निर्मल बंजारे, रामकुमार चक्रधारी, भुरवाराम साहू और प्रदीप कुर्रे (सभी निवासी छिन्दभोग) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2,130 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जब्त की गईं।
Bullet थाना जरहागांव: जरहागांव थाना क्षेत्र में कुल 4 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों को पकड़ा गया। ग्राम बिरगहनी से गजानंद दिवाकर, सेवक दिवाकर, संजय भास्कर, कच्छीराम दिवाकर और राबिन भास्कर को गिरफ्तार किया गया। ग्राम डोमनपुर से मनीराम यादव, संजय यादव, रामकिशोर यादव, रमेश मोहले और कुंवर टण्डन को पकड़ा गया। वहीं ग्राम धरमपुरा से गुलेश्वर सिंह (निवासी सोढ़ार) और अक्षय कुमार (निवासी धरमपुरा) को गिरफ्तार किया गया। इन 12 आरोपियों से 4,780 रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त की गईं।
Bullet थाना लालपुर: लालपुर क्षेत्र में 2 प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ग्राम सोनपुर में चन्द्रभान सोन्डे, बैतल रात्रे, भरत रात्रे और सोनसाय बंजारे (सभी निवासी सोनपुर) को पकड़ा गया। ग्राम भालूखोदरा से सुनील पटेल, भागवत मोहले, धिराजी पटेल और अंजोरी वर्मा (सभी निवासी भालूखोदरा) को गिरफ्तार कर कुल 900 रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त की गईं।
लोरमी और फास्टरपुर में भी हुई गिरफ्तारियां
Bullet थाना लोरमी: लोरमी थाना क्षेत्र में 2 मामलों में 6 आरोपियों को पकड़ा गया। ग्राम नवाडीह में देवानंद वैष्णव और भुवन मरकाम (दोनों निवासी नवाडीह) तथा तिलक दास वैष्णव (निवासी ढोलगी) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भारत सागर डेम के पास से नंद कुमार पन्द्राम, सूरज धुर्वे और नरेन्द्र मरकाम (सभी निवासी नवाडीह) को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनसे 1,310 रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त की गईं।
Bullet थाना फास्टरपुर: ग्राम हरियरपुर में कार्रवाई करते हुए राजेंद्र महिलांगे, सतानंद गेंदले, हेमेश चतुर्वेदी, अंकित रात्रे और विद्याशंकर अंचल (सभी निवासी नवागांव उदका) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 1,420 रुपये नगद जब्त किए गए।
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।




