Author: Lavjeet Singh Saluja
ब्यूरो चीफ जिला मुंगेली मुंगेली जिले की प्रमुख खबरों,जनसमस्याओं एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावी और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने वाले सक्रिय पत्रकार।
कलेक्ट्रेट के सामने हजारों लोगों की सहभागिता, डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर वृक्षारोपण, रक्तदान और भव्य आतिशबाजी ने बनाया आयोजन को यादगार राम डिंडोरे गुरुजी के नेतृत्व में सभी वर्गों और धर्मों की सहभागिता से सामाजिक समरसता का दिया संदेश, संविधान के मूल्यों और अधिकारों पर हुआ विचार-मंथन मुंगेली। संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संविधानोत्सव समिति मुंगेली के तत्वावधान में 26 नवंबर को 77वां संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने आयोजित इस भव्य समारोह में विभिन्न वर्गों, धर्मों, सामाजिक संगठनों और समुदायों के लोगों…
भजन, प्रवचन और चौका आरती से भक्तिमय हुआ माहौल, हजारों श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कर लगाए सतगुरु के जयकारे गुरु गोसाई परिवारों का हुआ सम्मान, कबीर कुटी में पूजा-अर्चना के बाद भंडारा प्रसाद का आयोजन मुंगेली। विश्व वंदनीय सतगुरु कबीर साहब के परम शिष्य धनी धर्मदास साहब का प्रकट उत्सव मुंगेली में बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कबीर पंथ समाज के अनुयायियों, गुरु गोसाई परिवारों, महंतों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही। पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब के आशीर्वाद एवं पंथ उदितमुनि नाम साहब की प्रेरणा से आयोजित इस…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का 58वां जन्मदिन उनके गृह नगर मुंगेली में मित्रों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आत्मीय माहौल में मनाया गया। स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित समारोह में सैकड़ों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पालिका के एल्डरमैन अमितेश विज्जु आर्य के नेतृत्व में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। समारोह में बचपन के मित्रों से लेकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और आम नागरिकों तक की भागीदारी रही। लोगों ने पुष्पगुच्छ और मालाएं भेंट कर अरुण…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ की सकारात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए मुंगेली से प्रकाशित होने जा रहे समाचार पत्र ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का विमोचन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से संपन्न हुआ। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिवस के अवसर पर मुंगेली के स्थानीय रेस्ट हाउस मैदान में आयोजित भव्य समारोह में यह महत्वपूर्ण अवसर आया। हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की मौजूदगी के बीच ‘भास्कर पथ’ का विमोचन समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उपमुख्यमंत्री के हाथों समाचार पत्र का शुभारंभ होना न केवल भास्कर पथ परिवार के…
मुंगेली। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पलानसरी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता और बुधवारा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। निर्धारित योग्यता एवं शर्तें पूरी करने वाली इच्छुक महिलाएं 08 दिसंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। किन आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती? भर्ती के तहत दो अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरा जाना है। * पलानसरी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद।* बुधवारा: आंगनबाड़ी सहायिका का पद। 08 दिसंबर…
मुंगेली। जिले में 12 दिसंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला न्यायालय मुंगेली एवं व्यवहार न्यायालय लोरमी में आयोजित इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा, चेक अनादरण, आपराधिक, सिविल, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों सहित विभिन्न राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया जाएगा। अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्यायालय के सभागार में बैठक आयोजित…
मुंगेली। नगर में लंबित विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और निर्माण में हो रही देरी को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एल्डरमैन अमितेष आर्य (विज्जू) की लगातार पहल के बाद देरी करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, लंबे समय से प्रतीक्षित गौरव पथ का निर्माण कार्य आगामी दो दिनों में शुरू होने की तैयारी है। प्रशासन के इस कदम से नगरवासियों को अधूरे विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है। विकास कार्यों में देरी का मुद्दा लगातार उठाते रहे अमितेष आर्य मुंगेली नगर में विभिन्न विकास कार्यों की धीमी गति और…
भास्कर पथ खबर का असर: मुंगेली में यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाई साइलेंसर वाली दो बाइक पर शिकंजा
मुंगेली। शहर में तेज रफ्तार बाइक चलाने, मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल से आम नागरिकों को हो रही परेशानी को लेकर प्रकाशित भास्कर पथ की खबर का असर देखने को मिला है। जानकारी मिलते तक मुंगेली यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी दो बाइक पकड़ीं। इसके साथ ही कई बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। खबर के बाद सक्रिय हुई यातायात पुलिस शहर में तेज आवाज करने वाले फटे साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और लापरवाही से वाहन चलाने वाले बाइकर्स की वजह से…
मुंगेली। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले कुछ युवा आम नागरिकों के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर तेज आवाज और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाओं से ध्वनि प्रदूषण के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और राहगीरों को इससे असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने यातायात पुलिस से नियमित जांच अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फटे साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से…
मुंगेली। जिले में फरार आरोपियों, जुआ और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सिटी कोतवाली क्षेत्र में 52 पत्ती से काटपत्ती जुआ खेलते दो आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 1,700 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। इसके अलावा फास्टरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली और थाना फास्टरपुर…

