मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का 58वां जन्मदिन उनके गृह नगर मुंगेली में मित्रों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आत्मीय माहौल में मनाया गया। स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित समारोह में सैकड़ों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पालिका के एल्डरमैन अमितेश विज्जु आर्य के नेतृत्व में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया।

समारोह में बचपन के मित्रों से लेकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और आम नागरिकों तक की भागीदारी रही। लोगों ने पुष्पगुच्छ और मालाएं भेंट कर अरुण साव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। गृह नगर में मिले इस स्नेह और अपनत्व से उपमुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए।
बचपन के मित्रों और कार्यकर्ताओं के बीच मनाया जन्मदिन
जन्मदिन समारोह का आयोजन अरुण साव की मित्र मंडली की ओर से स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पुराने मित्र और नगर के नागरिक शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आयोजन के लिए मित्र मंडली, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर की जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। मुंगेली की धरती और यहां के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं। सभी ने जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं, वह उनके जीवन की यादगार स्मृतियों में हमेशा बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे वे अपने परिवारजनों के बीच आए हों। लोगों का अपनत्व और स्नेह उनके लिए अनमोल है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहने तथा छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयास जारी रखने की बात कही।
अमितेश विज्जु आर्य के नेतृत्व में भेंट किया स्मृति चिन्ह
समारोह का विशेष आकर्षण नगर पालिका के एल्डरमैन अमितेश विज्जु आर्य के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव को स्मृति चिन्ह भेंट करना रहा। इस दौरान उपस्थित साथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सीएमओ आशीष तिवारी, इंजीनियर विद्यानंद मधुकर यादव, नेमीचंद वर्मा और खिलेश्वर दीक्षित उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
जन्मदिन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी और उनके प्रति आत्मीयता व्यक्त की।
इस अवसर पर गिरीश शुक्ला ने कहा कि यह नगर के लिए गर्व का क्षण है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अपने पुराने साथियों और आम जनता के बीच सादगी एवं आत्मीयता के साथ जन्मदिन मनाते हैं। उनका सहज व्यवहार और मित्रों के प्रति अपनत्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
जन्मदिन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह, जिला पंचायत सभापति उमाशंकर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रेम आर्य और डॉ. सुरेश केशरवानी शामिल हुए।
इसके अलावा मित्र मंडली के आशीष मिश्रा, संजय वर्मा, सुनील पाठक, मोहन मल्लाह, जयपाल साहू, मिट्ठूलाल यादव और राणाप्रताप सिंह मौजूद रहे।
नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, एल्डरमैन अमितेश आर्य, कोटूमल दादवानी, प्रदीप पांडेय, डॉ. आशुतोष पांडेय, पवन पाण्डेय, नंदू सिंह, विनोद यादव, राजीव श्रीवास, नितेश भारद्वाज, बब्बू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी समारोह में शामिल हुए।
इस तरह मुंगेली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का 58वां जन्मदिन पुराने मित्रों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के स्नेह एवं शुभकामनाओं के बीच मनाया गया।




