Author: Lavjeet Singh Saluja
ब्यूरो चीफ जिला मुंगेली मुंगेली जिले की प्रमुख खबरों,जनसमस्याओं एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावी और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने वाले सक्रिय पत्रकार।
मुंगेली। शहर में अवैध प्लाटिंग और नागरिक समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई है। पूर्व में 15 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण करने की मांग को लेकर नगर पालिका का घेराव और ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग दोहराई। दीपक गुप्ता ने नए सीएमओ को पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन की जानकारी देते हुए शहर में जारी अवैध प्लाटिंग और अन्य जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं…
मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व, देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उन्हें देश की आयरन लेडी बताते हुए राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और विचारों को स्मरण किया। इंदिरा गांधी के…
मुंगेली। पटवारी संघ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने एकजुटता जताई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलनरत कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए शासन-प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और समस्याओं का उचित निराकरण करने की मांग की। इस दौरान नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समाधान किया जाना चाहिए। दीपक…
मुंगेली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) के तहत मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड में जन्मजात टेढ़े पैरों की समस्या से पीड़ित दो माह की बच्ची का निःशुल्क उपचार किया गया। ग्राम हथनीकला के आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्ची की बीमारी की पहचान हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला चिकित्सालय मुंगेली में उपचार शुरू कराया। नियमित प्लास्टर और चिकित्सकीय देखरेख के बाद बच्ची के पैरों की स्थिति में सुधार आया। उपचार के अगले चरण में उसे विशेष जूता भी उपलब्ध कराया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सामने आई समस्या ग्राम…
मुंगेली। शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल व्यवस्था सुधारने, पाइपलाइन विस्तार, सीसी सड़क, आरसीसी नाली और विद्युत पोल लगाने से जुड़े कई विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका परिषद मुंगेली की विशेष बैठक में अहम निर्णय लिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदाओं पर चर्चा के बाद कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही रानी दुर्गावती चौक निर्माण एवं मूर्ति स्थापना और नामदेव समाज सामुदायिक भवन के लिए स्थल चयन जैसे विषय भी बैठक में शामिल रहे। परिषद सभाकक्ष में आयोजित बैठक में शहर…
मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली की बुधवार को आयोजित बैठक में शहर के अधूरे और धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। परिषद सभाकक्ष में हुई बैठक में एल्डरमैन अमितेश विज्जु आर्य ने निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को अतिरिक्त समय दिए जाने पर सवाल उठाए। इस पर परिषद ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ऐसे ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह सवाल सामने आया कि टेंडर की शर्तों के मुताबिक काम पूरा करने की…
मुंगेली। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-27 के ग्राम चारभाँटा में आयोजित क्षत्रपति शिवाजी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल में क्षत्रपति शिवाजी चारभाँटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि पथरिया की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राम डिंडोरे (गुरुजी) शामिल हुए और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा ने 17 नवंबर को मुंगेली कलेक्टोरेट के मनियारी सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पिछड़ा वर्ग सहित सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और डिजिटल सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों और पात्र हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की समीक्षा की। आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए। पात्र लोगों…
GPS लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 7 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार, मदकूद्वीप चौक के पास मिली चोरी की गाड़ी मुंगेली। सरगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित पथरिया मोड़ के पास खड़ी कोयले से भरी 18 पहिया ट्रेलर चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई ट्रेलर में 38.650 टन कोयला लोड था। वाहन और कोयले सहित जब्त संपत्ति की कुल कीमत 42 लाख 43 हजार 495 रुपये बताई गई है। पुलिस ने GPS लोकेशन के आधार पर ग्राम मदकू के…
मुंगेली। बिलासपुर रोड स्थित कलेक्टर बंगले के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर बनी डिवाइडर कटिंग राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। इस अव्यवस्थित कट के कारण मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लगातार हो रहे हादसों से नाराज स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने जनहित में इस डिवाइडर कटिंग को तत्काल बंद कर स्थायी डिवाइडर बनाने की मांग की है। तेज रफ्तार और अचानक मुड़ने वाले वाहनों से बढ़ रहा खतरा बिलासपुर रोड शहर के सबसे व्यस्त और वीआईपी इलाकों में शामिल है। मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क पर दिनभर…

