मुंगेली। शहर में अवैध प्लाटिंग और नागरिक समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई है। पूर्व में 15 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण करने की मांग को लेकर नगर पालिका का घेराव और ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग दोहराई।

दीपक गुप्ता ने नए सीएमओ को पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन की जानकारी देते हुए शहर में जारी अवैध प्लाटिंग और अन्य जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे मामलों में प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए।
गौरतलब है कि पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका का घेराव कर 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान करने की मांग की थी। इसी दौरान नगर पालिका अधिकारी का स्थानांतरण होने से कार्रवाई की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी।
नगर पालिका की इस पहल के बाद अब शहरवासियों की नजर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी है।




