मुंगेली । ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, साइबर ठगी से बचाव, डिजिटल लेन-देन, बचत एवं वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समर्पित संस्था द्वारा वित्तीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं संस्था प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर से वित्तीय जागरूकता संदेश रथ को रवाना किया।

अभियान के तहत मुंगेली विकासखंड के ग्राम पंचायत धनगांव एवं दाबो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक और फर्जी KYC कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी गई। साथ ही नियमित बचत, बजट, KYC एवं सुरक्षित डिजिटल भुगतान के बारे में भी जागरूक किया गया। अभियान के संचालन एवं समन्वय में समर्पित संस्था के समन्वयक श्री पीएल खैरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं वित्तीय साक्षरता केंद्र मुंगेली के धनंजय गर्ग, अमित यादव एवं रूपेंद्र यादव ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।