मुंगेली। नवरात्रि पर्व के दौरान मुंगेली पुलिस ने ‘पहल—बदलाव की शुरुआत, सुरक्षा के साथ संकल्प’ अभियान के तहत जिले में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। 17 और 18 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात पथरिया में गरबा महोत्सव और गायिका छाया चंद्राकर के कार्यक्रम में लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। इसके साथ ही रामगढ़, शक्ति माई मंदिर और रेस्ट हाउस मैदान स्थित दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को ओटीपी साझा नहीं करने, संदिग्ध फोन कॉल और संदेशों से सावधान रहने तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन अपनाने की समझाइश दी गई।
गरबा महोत्सव में गोरिल्ला और पांडा की वेशभूषा से दिया संदेश
पथरिया में आयोजित गरबा महोत्सव और गायिका छाया चंद्राकर के कार्यक्रम के दौरान मुंगेली पुलिस की टीम ने ‘पहल’ अभियान के तहत साइबर जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं। इस दौरान गोरिल्ला और पांडा की आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया और साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया गया।
पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी साझा नहीं करने और संदिग्ध फोन कॉल तथा संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी। नवरात्रि के सांस्कृतिक आयोजन के बीच लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई।
रामगढ़ और रेस्ट हाउस मैदान के दुर्गा पंडालों में जागरूकता
मुंगेली के रामगढ़ स्थित दुर्गा पंडाल और रेस्ट हाउस मैदान में विराजित मां दुर्गा के पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने लोगों को अपनी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने, अनजान व्यक्तियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचने और डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की समझाइश दी।
शक्ति माई मंदिर में श्रद्धालुओं को किया जागरूक
मुंगेली के शक्ति माई मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भी साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने, अपनी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने और किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी।
श्रद्धालुओं को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन अपनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने निभाई सक्रिय भूमिका
साइबर जागरूकता अभियान में प्रउप निरीक्षक सीमा, सउनि मधुकर रात्रे और बबीता श्रीवास सहित पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मुंगेली पुलिस का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना और आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना है। नवरात्रि के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया गया।
📰 * भास्कर पथ *
विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट
📢 हर महत्वपूर्ण खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं!
छत्तीसगढ़ एवं देश-दुनिया की ताज़ा, महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए भास्कर पथ के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें।
📲 *WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029Vb8jQeYFHWq7GA7qPs3j
🔔 *पढ़ते रहिए — * भास्कर पथ *
खबर वही, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है।
✍️ *ब्यूरो चीफ जिला मुंगेली : लवजीत सींग सलूजा *
📞 Mo.: 7000498221




