छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर मुंगेली के वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग ने आम नागरिकों को शासन की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ वितरित की। राज्योत्सव में लगाए गए विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों, विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी गई।

राज्योत्सव की ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम के अनुरूप विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों को प्रदर्शित किया। इसी क्रम में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल भी नागरिकों के लिए जानकारी का माध्यम बना।
‘जनमन’ पत्रिका के माध्यम से योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी
जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में आम नागरिकों को मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का वितरण किया गया। पत्रिका में प्रकाशित आलेखों के माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों को भी पत्रिका में शामिल किया गया है, जिससे नागरिक शासन की योजनाओं और उनके लाभों से परिचित हो सके।
सफलता की कहानियों ने दी योजनाओं की जानकारी
‘जनमन’ पत्रिका में प्रकाशित उपयोगी आलेखों और सफलता की कहानियों के जरिए आमजनों को शासन की योजनाओं और उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानने का अवसर मिला।
राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विकासात्मक उपलब्धियों और जनहितकारी पहलों को नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर पत्रिका वितरण भी इसी पहल का हिस्सा रहा।




