Author: Bhaskar Path
The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प बिलासपुर। भारत सरकार की पहल ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में 18 अगस्त 2026 को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसईसीएल के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएमडी हरीश दुहन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन)…
राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक में आगामी खनिज खोज कार्यक्रमों को अंतिम रूप रणनीतिक और दुर्लभ खनिजों की खोज पर रहेगा विशेष जोर, पांच जिलों के खनिज संसाधन मानचित्र सौंपे गए रायपुर । छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधनों की खोज और अन्वेषण गतिविधियों को और गति देने के लिए राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (एसजीपीबी) की 26वीं बैठक आयोजित की गई। रायपुर स्थित पुराने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद ने की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में किए गए खनिज अन्वेषण कार्यों की समीक्षा के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए…
मुंगेली पुलिस ने साइबर फ्रॉड, यातायात नियम, नशामुक्ति और बाल संरक्षण को लेकर किया जागरूक मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा बुधवार को रैम्बो एम.ई.एम.एच. स्कूल, मुंगेली में ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के 503 छात्र-छात्राओं और 31 शिक्षकों ने सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के साथ-साथ यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति, बाल संरक्षण और नए कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते डिजिटल दौर में साइबर अपराधों के प्रति सजग करना और उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार…
शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता और मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बैठक, 2000 फार्म के जरिए उपभोक्ताओं की समस्याएं जुटाने की तैयारी मुंगेली । स्मार्ट मीटर लगाए जाने, बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी और आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने अब जमीनी स्तर पर अभियान चलाने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बिजली से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव सहित वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कांग्रेस…
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर मुंगेली । जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले में चल रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, पात्र हितग्राहियों को समय पर शत-प्रतिशत लाभ दिलाने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
मुंगेली । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिरायु योजना ऐसे बच्चों के लिए आशा की किरण बन रही है, जो जन्मजात बीमारियों या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। समय पर पहचान, विशेषज्ञ उपचार और पूरी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से यह योजना बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार उपलब्ध होने से न केवल बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर उपचार का बोझ भी कम हो रहा…

