Author: Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

बिलासपुर पुलिस ने शुरू किया ‘साइबर जागृति रक्षा सूत्र अभियान’, आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सतर्क बिलासपुर । साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर में केंद्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में संचालित तीन माह के सतर्कता निवारक अभियान के तहत सोमवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के साथ समन्वय से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों-कर्मचारियों को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। इसी अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने ‘साइबर जागृति रक्षा सूत्र अभियान’ का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम…

Read More

महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाकर गले से लॉकेट, सोने की चेन व आभूषण चोरी करने का खुलासा 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, एक्टिवा और मोबाइल जब्त; 7 चोरी की घटनाओं का खुलासा रायपुर । रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ से पहले रायपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। मालवीय रोड पर पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने महिलाओं और छोटे बच्चों को निशाना बनाकर उनके गले से सोने के लॉकेट, चेन और…

Read More

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, AI-डीपफेक, सेक्सटॉर्शन और सोशल मीडिया के खतरों की दी जानकारी सिलतरा। साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन, कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराधों के साथ-साथ बच्चों की डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीपफेक और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर अभिषेक झा एवं उप पुलिस…

Read More

डीडी नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, दो बाइक और स्कूटी जब्त; एक आरोपी फरार रायपुर । पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और उसका दोपहिया वाहन लूटकर फरार होने के मामले में थाना डी.डी. नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस उपायुक्त…

Read More

11 प्रकरणों में 12 लोगों को किया गिरफ्तार, विशेष न्यायालय में पेश रायपुर । राजधानी रायपुर के पश्चिम क्षेत्र में अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिंसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा…

Read More

सिलपहरी में रेत और ज्योतिपुर तिराहा में मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहन मालिकों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में विभागीय अमले ने रेत और मिट्टी (ईंट) के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग के अनुसार राज्य शासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान सिलपहरी क्षेत्र में रेत…

Read More

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैश्विक मंच से निवेशकों को दिया छत्तीसगढ़ में निवेश का आमंत्रण नई औद्योगिक नीति के बाद प्रदेश को मिले 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव एआई, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी और फार्मा बनेंगे नई अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन बस्तर में शांति के साथ खुल रहे विकास, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए द्वार रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में आयोजित दो…

Read More

खुड़िया चौकी क्षेत्र के बहौड़ा गांव में टांगिया से किया था हमला, एक की हत्या और दूसरे की हत्या के प्रयास का मामला मुंगेली । जिले के चौकी खुड़िया, थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम बहौड़ा में वर्ष 2017 में हुए बहुचर्चित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामले में सत्र न्यायालय ने करीब नौ वर्ष बाद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी बलिराम पिता कन्हैया लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी बहौड़ा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 एवं 307 के तहत दोषी ठहराया है। सत्र न्यायाधीश एवं पीठासीन अधिकारी गिरिजा देवी मेरावी…

Read More

बालकोनगर । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी लॉजिस्टिक्स क्षमता को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने रेलवे यार्ड में दूसरा बीटीएपी (बोगी टैंक एल्यूमिना पाउडर) एम-1 (बी12) रेलवे रेक शामिल किया है। यह कंपनी की प्रचालन दक्षता बढ़ाने, एल्यूमिना की बिना रूकावट आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा एक मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता (1 एमटीपीए) के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण निवेश है।एल्यूमिना एल्यूमिनियम उत्पादन का प्रमुख कच्चा माल है और इसकी समयबद्ध उपलब्धता उत्पादन प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रतिदिन हजारों टन एल्यूमिना लंबी दूरी तय कर बालको के संयंत्र तक पहुंचता…

Read More

परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने किया ध्वजारोहण, 50 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली ‘उत्कर्ष छात्रवृत्ति’ सीपत। एनटीपीसी सीपत में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के बाद मुख्य अतिथि एवं एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), डीजीआर और बाल भारती पब्लिक स्कूल…

Read More