Author: Bhaskar Path
The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
ICAR राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 18 जिलों के 36 कृषि अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण इंदौर। सोयाबीन की खेती में अधिक उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मध्यम अवधि में पकने वाली उन्नत किस्में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। इन किस्मों की खेती से किसान प्रति हेक्टेयर 2 से 4 क्विंटल तक अतिरिक्त उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर के निदेशक डॉ. के. एच. सिंह ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर दी। भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर में 18 से 20 नवंबर…
भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, हवन-पूजन एवं सामाजिक भंडारे का आयोजन; समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर मुंगेली। मुंगेली जिले के चकरभट्ठा राज अंतर्गत ग्राम ठकुरीकापा में कलचुरी कलार समाज के आराध्य एवं ईष्टदेव भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डड़सेना कलार समाज की ग्राम ठकुरीकापा इकाई द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा । आधी दाम में छड़ दिलाने के नाम पर एक माह में दो लोगों से लगभग चार लाख रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी किशन राठौर निवासी सिऊंड़ के द्वारा गत माह 15 अक्टूबर को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पुरुषोत्तम यादव के द्वारा आधी रेट में छड़…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा @भास्कर पथ । अपराध नियंत्रण , कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभाकक्ष में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराधों के निराकरण , थाना- चौकी क्षेत्रों की कानून व्यवस्था एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ थाना एवं चौकी प्रभारियों के माध्यम से नियमित बीट प्रणाली को प्रभावी रूप से संचालित कराने…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट दुर्ग @भास्कर पथ । आर्थिक लाभ एवं कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते तथा उनसे संबंधित पासबुक , एटीएम कार्ड , चेकबुक एवं सिम कार्ड एजेंटों के माध्यम से अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराने के छह आरोपियों को एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही से थाना सुपेला , पद्मनाभपुर और मोहन नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट कैलिफोर्निया (अमेरिका) @भास्कर पथ । नॉर्थ अमेरिकन छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के बे एरिया चैप्टर द्वारा आज छत्तीसगढ़ के छब्बीसवें राज्य स्थापना दिवस (राज्य उत्सव) और दीपावली के पावन पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बे एरिया और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले छत्तीसगढ़ी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुये और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत , लोक परंपराओं तथा अपनी जड़ों से जुड़ने का उत्सव मनाया। बे एरिया नाचा की प्रेसीडेंट पूजा महतो ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक कलाओं की जीवंत प्रस्तुति रहा। पुरुषों…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर @भास्कर पथ । नगर के अटल वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस आज कथा व्यास पंडित डॉ. नवीन पाठक महाराज ने गजेंद्र मोक्ष , समुद्र मंथन , वामन चरित्र , नवम स्कन्ध में सूर्यवंश की कथा , श्रीराम चरित्र एवं दशम स्कन्ध में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव की कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। महाराजश्री ने गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुये बताया कि गजेंद्र को अपनी शक्ति एवं अपने परिवार का बड़ा अभिमान था। वह अपनी शक्ति के अभिमान में रहता था। एक बार जब गजेंद्र एक सरोवर में…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा @ भास्कर पथ । जिले के थाना सारागांव के मामले में विगत 11 नवम्बर को दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार शीर्षक – 1.5 लाख लेकर शराब के आरोपियों को छोड़ा – को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (आईपीएस) द्वारा मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर से कराई गई। जांच के दौरान 04 नवम्बर को धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी गोपाल से थाना सारागांव में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू सहित पुलिस के छह अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रकम का लेन- देन किया जाना प्रमाणित पाया गया। जांच में…
कलचुरी समाज ने की विधिवत पूजा-अर्चना और भव्य महाआरती, समाज की एकता एवं प्रगति का लिया संकल्प मुंगेली । नगर के माता बहादुर कलारिन चौक में कलचुरी समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकत्र होकर भगवान सहस्त्रबाहु की विधिवत पूजा-अर्चना की और भव्य महाआरती में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलचुरी समाज के जिला अध्यक्ष गजेंद्र जायसवाल रहे। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट दुर्ग@भास्कर पथ । आबकारी प्रकरण में जप्त अपनी मोटरसाइकिल को वापस प्राप्त करने के उद्देश्य से एआई की सहायता लेकर कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी शासकीय आदेश तैयार कर उक्त कूटरचित आदेश को वास्तविक सरकारी दस्तावेज बताकर आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर मोटरसाइकिल सुपुर्दनामा में प्राप्त करने का प्रयास करने के दो आरोपियों को थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत…

