बिजली की बढ़ी दरों और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का धरना

ग्राम पौनी विद्युत सब स्टेशन में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना फिर शुरू करने की मांग

मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग की विभिन्न समस्याओं और कथित अनियमितताओं के विरोध में ग्राम पौनी स्थित विद्युत सब स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रभारी डॉ. रामकुमार साहू, सह प्रभारी कुलेश्वर बारमते, मंडल अध्यक्ष मोनू भास्कर एवं पूर्व जनपद सदस्य डॉ. गेंद राम बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल में लगातार हो रही बढ़ोतरी का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने और पूर्ववर्ती सरकार की 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई गई।

जर्जर बिजली तारों को बदलने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जर्जर हो चुके बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि पुराने और जर्जर विद्युत तारों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी सुधार कार्य जल्द किए जाने चाहिए।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बिजली दरों, स्मार्ट मीटर, बिजली बिल हाफ योजना और जर्जर विद्युत तारों सहित स्थानीय स्तर की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन में विष्णु खानडे, ताराचंद साहू, शत्रुघ्न साहू, अशोक सिंह क्षत्रिय, सरपंच भारत रत्न मंडेला, खुदस साहू, राम भरोस साहू, कौशल साहू, सुखनंदन, राजेंद्र, सोहन दास, प्रमोद कुमार, बंशीलाल, सुनील, धर्मेंद्र, संतोष, लक्ष्मण, जियाराम, समीर जांगड़े, ईश्वर जांगड़े, सिरताज, दुष्यंत आर्य, ओमकार दत्त भास्कर, भानु सिंह, मुकेश मोहले, द्वारका गेंदले, देवराज डहरिया, साहिब दास, संजय, विजेंद्र बनर्जी, संदीप गेंदले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!