मुंगेली । सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत 30 सितंबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगर पालिका मुंगेली में संकुल स्तरीय भाषण, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल प्राचार्य पी.सी. दिव्य के निर्देशन एवं प्राचार्य विजय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में तुषार बंजारे प्रथम, महेश श्रीवास द्वितीय तथा सौम्या उपाध्याय तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में शुभम बंजारा प्रथम, कुनाल देवांगन द्वितीय तथा चित्ररेखा खाण्डे तृतीय स्थान पर रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विनीत पाटले प्रथम, समीर मिरी द्वितीय तथा दीपांजली पारले तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में किशन लाल देवांगन, आर.एस. राम, पी.सी. नेताम, मनोज राठौर, बी.के. ध्रुव, इंद्राणी यादव, पी.एस. पैकरा, पी.एस. परिहार, रत्ना बघेल, लता ठाकुर एवं डॉ. संध्या केशरवानी का सराहनीय योगदान रहा। समापन अवसर पर प्राचार्य विजय कुमार सोनी ने विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित
Latest from Blog
अंवरीद में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन
October 1, 2026
by Bhaskar Path
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने घनश्याम श्रीवास का किया सम्मान
September 30, 2026
by Bhaskar Path
अवैध नशीली दवाई बिक्री करने के दो आरोपी जेल दाखिल
September 27, 2026
by Bhaskar Path