अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायगढ़ । धरमजयगढ़ की प्रतिभावान छात्रा सुश्री उमा यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उन्होंने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से यह सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार , मित्रों एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों द्वारा लगातार बधाईयां दी जा रही है और उनके इस उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस शानदार सफलता पर राष्ट्रीय समाचार प्रसारण केन्द्र के वरिष्ठ अरविन्द तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सुश्री उमा यादव को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें प्रेषित की हैं और कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत बनेगी। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। गौरतलब है कि अनवरत विगत तेरह वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें दे रही सुश्री उमा यादव अपनी लगन , निष्ठा और सामाजिक सरोकारों के लिये जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में यह डिप्लोमा उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं , बल्कि समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकारों , जनप्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं , शिक्षकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाईयां एवं शुभकामनायें दी जा रही हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और आशा व्यक्त की है कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ कार्य करेंगी। सुश्री उमा यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता , गुरुओं और सभी शुभचिंतकों को दिया है।