एसडीआरएफ की संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में डीडीआरएफ ने किये तीन शव बरामद

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा । जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में बीते दिनों शुक्रवार को हुये हादसे में लापता तीनों युवकों के शव बरामद कर लिये गये हैं। हादसे के बाद से ही जांजगीर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट सुश्री योग्यता साहू के मार्गदर्शन में एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। हादसे के दूसरे ही दिन शनिवार को एक युवक और रविवार की सुबह दो अन्य लापता युवकों के शव बरामद कर लिये गये। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्यवाही के पश्चात शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिलासपुर जिला सेनानी डी०एस० नाथ ने अरविन्द तिवारी को बताया कि बिलासपुर स्थित चौकसे फार्मेसी कॉलेज में अध्ययनरत चार छात्र और चार छात्रायें शुक्रवार को दोपहर देवरी पिकनिक स्पॉट पहंचे थे। इसी दौरान एक युवक नदी में हाथ धोने के लिये उतरा और अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी नदी में उतरे और तेज धार में बह गये।‌ एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सर्च अभियान चलाती रहीं। इसी बीच शनिवार को एक युवक पवन पाल (24 वर्ष) निवासी चिरमिरी का शव एवं रविवार की सुबह सचिन सिंह (23 वर्ष) पिता यशवंत सिंह निवासी सूरजपुर और मुरारी साहू (22 वर्ष) पिता अशोक साहू निवासी कवर्धा दोनो का शव भी नदी से निकाल लिया गया।

इन जवानों की भूमिका सराहनीय –

नदी में लगातार संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीनों युवकों के शवों को बरामद करने में एसडीआरएफ टीम बिलासपुर से मेजर बलराम सिंह ध्रुव , सैनिक दीपक तिवारी , रेकचंद लहरे , सुशील ध्रुव , धनेश्वर सिदार , लीलाधर राठौर , चालक भुवनेश्वर साहू और डीडीआरएफ टीम जांजगीर से – मेजर विश्वंभर राठौर , हवलदार चंद्रभूषण तिवारी , कृष्णकुमार मिरी, सैनिक संजय पटेल , राम खिलावन यादव , अतुल पांडेय , ब्रजेश पटेल , हरीश राठौर , धनेश्वर सिदार और वाहन चालक आरक्षक हेमलाल साहू की सराहनीय भूमिका रही।‌

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!