“ऑपरेशन खेमू” की सफलता पर सम्मान समारोह आयोजित

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग । सातवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई एवं जिला बल दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान मे संचालित “ऑपरेशन खेमू” के सफलतापूर्वक सपन्न होने के उपलक्ष्य में आज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेनानी महोदया श्रीमती निवेदिता पॉल (रा.पु.से.) , उप सेनानी श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम (रा.पु.से) , उप सेनानी श्रीमती सबा अजुम , सहायक सेनानी इंद्रसेन बंजारे एवं संदीप मोरे सहित सातवीं ‘वाहिनी एवं साइबर सेल जिला दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारी उपरिथत रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में साइबर सेल जिला दुर्ग द्वारा ऑपरेशन के दौरान उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुये विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फूटेज का संकलन एवं विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस श्वान ‘खेमू’ के संभावित आवागमन मार्गों को चिन्हित किया गया। इसके पश्चात ट्रैकर डॉग टीम के साथ समन्वय स्थापित कर चिन्हित मार्गों पर व्यवस्थित तलाश अभियान चलाया गया। साथ ही पुलिस श्वान खेमू का फोटो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं व्हाट्सऐप ग्रुपों में व्यापक रूप से प्रसारित कर आम नागरिकों से सहयोग एवं सूचना प्राप्त करने का प्रयास किया गया। इस जनसहयोग एवं प्राप्त महत्वपूर्ण सूचनाओं के परिणामस्वरूप पुलिस श्वान खेमू को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुईं। ऑपरेशन को सफल बनाने में साइबर सेल जिला दुर्ग के सहायक उप निरीक्षक सुरेश पांडेय , प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह , विश्वजीत सिंह , राजू राणा एवं चंदन भास्कर का विशेष एवं उल्लेखनीय योगदान रहा। टीम द्वारा तकनीकी सूचनाओं के संकलन , सीसीटीवी फूटेज के विश्लेषण तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संभावित मार्गों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। अभियान के दौरान डॉग लवर एसोसिएशन , नगर निगम एवं आम नागरिकों द्वारा भी पुलिस टीम को आवश्यक सहयोग एवं महत्वपूर्ण सूचनायें उपलब्ध कराई गईं। विशेष रूप से के. अनुप कुमार एवं अमित दुबे सहित अन्य सहयोगियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। सम्मान समारोह के दौरान सेनानी महोदया श्रीमती निवेदिता पॉल द्वारा ऑपरेशन खेमू की सफलता में योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों , साइबर सेल के सदस्यों , डॉग लवर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों , नगर निगम कर्मियों एवं आम नागरिकों के कार्य एवं सहयोग की सराहना की गई।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!