रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

नगर पंचायत के आयोजन में छात्राओं ने बिखेरे रंगों के मनोहारी रंग, प्रोत्साहन राशि व उपहार से बढ़ाया उत्साह

जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत सारागांव के तत्वावधान में कुआं चौक स्थित गणेश पंडाल एवं किसान भवन में छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी एवं मनोहारी रंगोलियों से आयोजन स्थल का वातावरण उत्सवी नजर आया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष छबिलाल सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिलीश्वर राठौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामनारायण यादव सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं द्वारा तैयार की गई रंगोलियों की अतिथियों ने सराहना की। आयोजन के दौरान प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

रचनात्मक गतिविधियों से बढ़ता है आत्मविश्वास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच इस तरह की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से उनकी प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है। ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच और कला के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ अपनी रुचि और प्रतिभा के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सहायक ग्रेड-3 दीपचंद देवांगन ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!