सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से हुई मुलाकात, सेलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के उत्थान और संगठन मजबूती पर चर्चा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गौरी शंकर श्रीवास के बिलासपुर आगमन पर सर्व सेन समाज बिलासपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। गौरी शंकर श्रीवास का न्यायधानी बिलासपुर में यह प्रथम आगमन बताया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने फूल-माला, बुके एवं गमछा भेंटकर उनका स्वागत किया।
सर्व सेन समाज के संभागीय प्रभारी अमित श्रीवास के निर्देशानुसार आयोजित स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सर्व सेन समाज बिलासपुर के जिला अध्यक्ष आनंद श्रीवास ने किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
समाज के संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
स्वागत के बाद समाज के पदाधिकारियों और केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास के बीच समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में समाज को नई दिशा देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के सेलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के उत्थान एवं कल्याण को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान केश शिल्पी समाज के हित में आगामी दिनों में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। समाज के पदाधिकारियों ने सेलून व्यवसाय से जुड़े लोगों की आवश्यकताओं और उनके कल्याण से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा।
समाजहित में सहयोग की जताई अपेक्षा
बैठक के दौरान समाज के सदस्यों ने गौरी शंकर श्रीवास को केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से केश शिल्पी समाज के हित में आगे भी सकारात्मक पहल होगी।
उन्होंने समाज के सेलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के कल्याण, संगठन की मजबूती और समाजहित के विभिन्न विषयों पर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
अभिनंदन कार्यक्रम में चित्रकांत श्रीवास, पूर्व उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, मोहन श्रीवास, पार्षद मोपका, रत्नाकर मोनू श्रीवास, पश्चिम मंडल अध्यक्ष भाजपा तथा अश्वनी श्रीवास, प्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत तखतपुर सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संरक्षक महेश श्रीवास, नारायण श्रीवास, भृगु श्रीवास, राजेश श्रीवास, सुरेन्द्र सेन, नेतराम श्रीवास, बबलू श्रीवास और हिरालाल सेन उपस्थित रहे। इसके साथ ही उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास, गोपाल श्रीवास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन श्रीवास, सचिव भोला श्रीवास (उमाशंकर), देवेंद्र श्रीवास, सहसचिव मणिशंकर सेन, ओमकार श्रीवास, कोषाध्यक्ष आकाश श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष मणिशंकर श्रीवास, महासचिव दुर्गेश श्रीवास, राधेश्याम श्रीवास, संगठन सचिव घनश्याम श्रीवास, सुनील श्रीवास, कमल श्रीवास और राजकिशोर श्रीवास (गोलू) भी मौजूद रहे।
युवा प्रकोष्ठ और मीडिया प्रतिनिधियों की भी सहभागिता
कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ से निलेशकांत श्रीवास, प्रमोद श्रीवास एवं नितिन श्रीवास उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी आनंद श्रीवास तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शानू श्रीवास ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के हित में आगे भी सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास एवं कल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।