नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म करने का आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बालोद । बहला फुसलाकर दो नाबालिग बालिकाओं को ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना गुण्डरदेही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये चौबीस घंटे के भीतर पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत दिवस 17 सितम्बर को प्रार्थिया द्वारा थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नातिन एवं उसकी सहेली दोनों नाबालिग बालिकाओं को आरोपी ललित ठाकुर द्वारा बहला-फुसलाकर पचास रूपये देने तथा किसी को घटना के संबंध में नहीं बताने की बात कहकर अपने साथ ले जाया गया। आरोपी दोनों बालिकाओं को साइकिल के कैरियर पर बैठाकर गमछे से बांधते हुये सुनसान स्थान की ओर ले गया तथा उनके साथ दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2) , 137(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना गुण्डरदेही पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के भीतर आरोपी ललित ठाकुर पिता स्व. लक्ष्मण सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष को पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय , उनि. मनीष शेण्डे , पीएसआई सृष्टि ध्रुव , धनेश्वर कंवर , आरक्षक यशवंत देशमुख , पंकज तारम एवं महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू की विशेष भूमिका रही।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!