कोसा हत्याकांड की जांच के लिये एसआईटी टीम गठित,एसपी पाण्डेय ने घटना स्थल पहुंचकर किया बारिकी से निरीक्षण

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा @भास्कर पथ । विगत माह कोसा में हुये हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारिकी से जांच किये जाने हेतु जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (आईपीएस) ने आज एएसपी डॉ० यूलैंडन यार्क के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया है। इस नई जांच टीम द्वारा घटनास्थल का रीक्रिएशन किया जायेगा , हर पहलू से गहन विवेचना होगी और यह टीम घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटेगी।
गौरतलब है कि जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा में विगत माह 27 जून से 29 जून के मध्य युवक की अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना मुलमुला में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुयए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने स्वयं ग्राम कोसा पहुंचकर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया तथा अब तक की विवेचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा की। अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसपी जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क के नेतृत्व में नई जांच टीम गठित की गई है। टीम द्वारा घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की नये सिरे से एवं गहनता से जांच की जायेगी। नई टीम द्वारा घटनास्थल , तकनीकी साक्ष्य , संदिग्ध व्यक्तियों एवं घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारिकी से जांच की जायेगी। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जांच की गति तेज करते हुये हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्राम कोसा में खुलेगा पुलिस चेक पोस्ट –

क्षेत्र में पुलिस की सतत मौजूदगी एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम कोसा में जल्द ही पुलिस चेक पोस्ट प्रारंभ किया जायेगा। इससे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी एवं गश्त व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा हत्याकांड के शीघ्र खुलासे एवं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।

गठित टीम के अधिकारी / कर्मचारी –

डॉ.मेखलेन्द्र प्रताप सिंह – अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा , निरीक्षक शिवानंद सिंह – थाना प्रभारी मुलमुला , निरीक्षक भास्कर शर्मा – थाना प्रभारी साइबर जांजगीर , प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप – थाना मुलमुला , प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा – साइबर थाना जांजगीर , आरक्षक प्रदीप दुबे – साइबर थाना जांजगीर , आरक्षक शहबाई अहमद – साइबर थाना जांजगीर , आरक्षक रामगोपाल भारती – थाना मुलमुला और आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया – थाना मुलमुला।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!