डीजे, धुमाल, रावत नाच और लोकवाद्यों की धुन पर कृष्ण भक्ति में झूमे हजारों लोग
विधायक पुन्नूलाल मोहले ने लोरमी बाईपास तिराहे पर श्रीकृष्ण चौक निर्माण व सौंदर्यीकरण की घोषणा की
जीके हब फिजिकल एकेडमी ग्रुप ने जीती दही हांडी प्रतियोगिता, 25 हजार रुपए का पुरस्कार
मुंगेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंगेली में यादव समाज की ओर से भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा तथा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीजे, धुमाल, रावत नाच, विभिन्न हरिकीर्तन मंडलियों और पारंपरिक लोक वाद्यों की प्रस्तुति के बीच हजारों लोगों ने आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यादव समाज के लोगों ने पारंपरिक लोक वाद्य बांसुरी, नकदेवन सहित अन्य वाद्यों की सुमधुर धुनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में उत्सव मनाया।
कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के मुख्य आतिथ्य तथा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सर्व यादव समाज पांच राज महासमिति नवागढ़ राज देशहा यादव समाज के संयुक्त बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संजय यादव एवं सूरज यादव रहे, जबकि अध्यक्षता सुरेन्द्र यादव ने की।
श्रीकृष्ण चौक निर्माण की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहले ने यादव समाज की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए लोरमी बाईपास तिराहे पर श्रीकृष्ण चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की स्वीकृति की घोषणा की। घोषणा का उपस्थित सर्व समाज के लोगों ने जोरदार करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।
इस दौरान नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, सभी पार्षद एवं एल्डरमेन, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, बिलासपुर के पूर्व महापौर रामशरण यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान
अध्यक्षीय आसंदी से देवेंद्र यादव ने समाज के लोगों से धर्म और सत्य के मार्ग पर निडर होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की बात कही।
जीके हब फिजिकल एकेडमी ग्रुप विजेता
आयोजन के दौरान दही हांडी प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले के बाद जीके हब फिजिकल एकेडमी ग्रुप ने दही हांडी प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता और शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। डीजे, धुमाल, रावत नाच और हरिकीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय और उत्सवी माहौल में बदल दिया।
पांच राज समितियों के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सर्व यादव समाज जिलाध्यक्ष नरेश राम यादव, संरक्षक प्रकाश यादव, महासचिव मनोहर यादव एवं देवीशंकर यादव, पांच राज समिति अध्यक्ष धनीराम यादव, नवागढ़ राज समिति अध्यक्ष महेंद्र यादव, लोरमी राज अध्यक्ष मोतीराम यादव, सर्व यादव समाज मुंगेली नगर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद विजय यादव, तहसील जरहागांव अध्यक्ष जगदीश यादव, तहसील लालपुर थाना अध्यक्ष रवि यादव, उपाध्यक्ष सतीश यादव सहित कृष्णा यादव, मकराल यादव, विनय यादव, अंकालू यादव, कोषाध्यक्ष फूलचंद यादव, बोधीरा यादव, मनहरण यादव, रामरतन यादव, घनश्याम यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा राहुल विक्की यादव, हरिश्चन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, अशोक यादव, प्रेम लाल यादव, रामू यादव, त्रिभुवन यादव, विद्यानंद यादव, वीरेन्द्र यादव, राजकुमार यादव प्रतापपुर, रामकुमार यादव, गणेश यादव, महाराणा यादव, अदालत यादव, ओमप्रकाश यादव, सोनू यादव, रुपचंद यादव, अमर यादव, किरीत यादव, बेदराम यादव, संतोष यादव, संजय यादव, हरिश यादव, कन्हैया यादव, गुड्डू यादव, राकी यादव, राजेश यादव, दिलेश्वर यादव, शिवकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक संतोष कुमार यादव ने किया।