सर्व सेन समाज जिला बिलासपुर की नई कार्यकारिणी गठित

आनंद श्रीवास बने जिलाध्यक्ष, घनश्याम श्रीवास को जिला संगठन सचिव की जिम्मेदारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज, पंजीयन क्रमांक 82 के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन के निर्देशानुसार एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी अमित श्रीवास के तत्वावधान में सर्व सेन समाज जिला बिलासपुर की बैठक कलचुरी भवन, इमलीपारा में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक का शुभारंभ सेन जी महाराज एवं ईष्ट देव बजरंगबली के छायाचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के सदस्य बैठक में शामिल हुए।

मजबूत संगठन बनाने पर बनी सहमति

बैठक में समाज के संगठन को अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के संबंध में सदस्यों से सुझाव लिए गए। उपस्थित सामाजिक सदस्यों ने बिलासपुर जिले में सर्व सेन समाज का मजबूत एवं प्रभावी संगठन गठित करने की आवश्यकता पर सहमति जताई। इसके बाद नई जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।

सर्वसम्मति से सिरगिट्टी निवासी आनंद श्रीवास को सर्व सेन समाज जिला बिलासपुर का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके पश्चात विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई जिला कार्यकारिणी

संरक्षकगण: शालिकराम भारद्वाज, महेश श्रीवास, नारायण श्रीवास, भृगु श्रीवास, मनोज ठाकुर, मुन्ना श्रीवास, राजेश श्रीवास, सुरेन्द्र सेन, नेतराम श्रीवास, शिव श्रीवास (अपोलो), बबलू श्रीवास, नरेन्द्र श्रीवास, आर.के. श्रीवास, रवि श्रीवास, शरद श्रीवास, राजेन्द्र श्रीवास (सैदा), छन्नु श्रीवास, हीरालाल सेन एवं पुरुषोत्तम श्रीवास।

जिला अध्यक्ष: आनंद श्रीवास

उपाध्यक्ष: राजेन्द्र श्रीवास, गोपाल श्रीवास

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मोहन श्रीवास, चित्रकान्त श्रीवास

सचिव: भोला श्रीवास (उमा शंकर), देवेन्द्र श्रीवास

सहसचिव: मणिशंकर सेन, ओमकार श्रीवास

कोषाध्यक्ष: आकाश श्रीवास

सह कोषाध्यक्ष: मणिशंकर श्रीवास

महासचिव: दुर्गेश श्रीवास, राधेश्याम श्रीवास

संगठन सचिव: घनश्याम श्रीवास, सुनील श्रीवास, कमल श्रीवास, राजकिशोर श्रीवास (गोलू), बबला श्रीवास

युवा प्रकोष्ठ: निलेशकांत श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, नितिन श्रीवास

मीडिया प्रभारी: आनंद श्रीवास

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी: शानू श्रीवास

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्यों को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

समाज की एकता और मजबूती का लिया संकल्प

बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक सदस्यों ने समाज में एकता, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने के साथ समाजहित में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए कहा कि जिला संगठन समाज के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी सामाजिक एकता को मजबूत करने, समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और समाजहित के विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही बिलासपुर जिले में सर्व सेन समाज को एक सशक्त एवं आदर्श संगठन के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!