अंवरीद में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा । आईसीडीएस जांजगीर अंतर्गत सेक्टर अवरीद के ग्राम पंचायत अंवरीद आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 में आज आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं पोषण माह समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता श्याम धीवर सरपंच ग्राम पंचायत अंवरीद और नवीन धीवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात रिचा तिवारी पर्यवेक्षक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के लिये खिलौना दान किया गया और बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया। उपस्थित हितग्राही महिलायें लीलाबाई यादव , सुशीला बाई कलियारे द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत अपनी कहानी अपनी जुबानी बताई गई। आंगनबाड़ी केंद्र के तीन से छह वर्ष के बच्चे चंचल , सावित्री और मिवांश द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई एवं मयंक धीवर 06 माह पूर्ण बच्चे का अन्नप्राशन की गतिविधियां भी की गई। आंगनबाड़ी केंद्र और विचार की कार्यकर्ता ज्योति नागपाल , सहायिका क्रांति सूर्यवंशी , समाज सेवक एवं आंगनबाड़ी मे निरंतर सहयोगी बनवारी कश्यप और श्रीमती गायत्री सिंह परिहार एवं शारदा राठौर महिला ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आम अंवरीद का सेवा संकल्प अभियान का प्रमाण पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। समस्त आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राही बच्चों एवं माताओ और जनप्रतिनिधियों को न्योता भोज कराया गया , जिसके तहत पूड़ी सब्जी खीर एवं केला और सेब का वितरण किया गया। नवीन धीवर द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वर्तमान में संचालित योजनायें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये कितनी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान बसंत कश्यप भूतपूर्व सैनिक , श्याम धीवर ग्राम पटेल , श्रीमती संगीता कलियारे पंच , श्रीमती दुर्गेश नंदिनी प्रधान पठिका नवीन प्राथमिक शाला अवरीद , श्रीमती शारदा राठौर आरएचओ उपस्थित रही।

Bhaskar Path

The News Related To The News Engaged In The https://bhaskarpath.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Latest from Blog

error: Content is protected !!